हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : तस्वीर में जो आप इस समय देख रहे हैं वह किसी खेत की नहीं बल्कि गंदे नाले की है जहां पर लंबी झाड़ियां खड़ी गई हैं. साफ-सफाई ना होने की वजह से गंदगी और बीमारियों का खतरा यहां मंडरा रहा है जिससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है.
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा से होकर गुजर रहा एक गंदा नाला बीमारियों का अड्डा बना हुआ है. स्थानीय भाषा में इसे छोयिया कहा जाता है जिसकी पिछले तीन-चार वर्षों से सफाई ना होने से ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है. यह छोयिया बीमारियों का अड्डा बनता जा रहा है जिससे खतरा हमेशा बना रहता है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि जिस तरह के हालात यहां बने हुए हैं उसे देखकर लगता है कि अधिकारी कितनी बड़ी लापरवाही कर रहे हैं. ऐसे में नाले की सफाई की मांग उठ रही है.
गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत
🔊 Listen to this गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान…
Read more


























