
पिकअप की छात्रों से भरी स्कूल बस से भिड़ंत, 12 छात्र चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल चौराहे पर मंगलवार की सुबह पिकअप और छात्रों से भरी स्कूल बस की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में 12 छात्र घायल हो गए। सभी को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों का हाल जाना। साथ ही वाहनों को सड़क से हटाया।
गांव सेहल में BRD कान्वेंट स्कूल स्थित है। मंगलवार को स्कूल की बस बच्चों को लेकर जैसे ही सेहल चौराहे पर पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप से बस की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में काव्या, पुनीत, माधवी, जानवी, यश, अवनी, चिराग निवासी आलमनगर, जयंत निवासी बहादुरगढ़, भव्य निवासी नवादा खुर्द, अन्वी सिंह, प्रतिज्ञा निवासी पूठ घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों में सवार लोगों का हाल जाना। इस दौरान दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651



























