👁 0 views Views
कुचेसर चौपला से पिकअप चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत गांव फतहपुर कुचेसर चौपला से सोमवार की रात एक महेंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी चली गई।
कुचेसर चौपला के नईमुद्दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने रोजाना की तरह पिकअप गाड़ी को आरा मशीन के गेट पर सोमवार की रात को खड़ा किया था। गाड़ी में जीपीएस भी लगा है, परंतु बदमाशों ने जीपीएस के तार काट दिए और गाड़ी को ले उड़े। गाड़ी की लोकेशन मंगलवार की सुबह 4.30 की है। इसके बाद गाड़ी का पता नहीं। गाड़ी मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































