टायर फटने से पलटी पिकअप में लगी आग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के बृजनाथपुर शुगर मिल जाने वाले रास्ते पर बुधवार की सुबह एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप का टायर अचानक फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। देखते ही देखते महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने आग पकड़ ली। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने यातायात व्यवस्था को संभाला।

जानकारी के अनुसार पिकअप चालक कासिम ने बताया वाहन का स्वामी कासिम निवासी हापुड़ है। बुधवार की दोपहर जैसे ही वह बृजनाथपुर शुगर मिल जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो वाहन का टायर अचानक फट गया जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। चालक ने किसी तरह खुद को बचाया और मदद मांगने के लिए जाने लगा। तभी पिकअप ने अचानक आग पकड़ ली। मामले की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!