
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में सवार चालक का हाल जाना। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
मामला सोमवार का है जब टमाटर से लदी एक पिकअप अमरोहा से मेरठ जा रही थी। जैसे ही वह पुराने हाईवे पर पहुंची तो सामने चल रहे वाहन से पिकअप टकरा गई। इस दौरान पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।
































