हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाईपास पर जेएमएस कॉलेज के पास बीती रात सड़क हादसे के दौरान पनीर से भरी एक पिकअप का टायर अचानक फट गया जिसकी वजह से पिकअप पलट गई और उसमें रखा पनीर यहां-वहां बिखर गया। सड़क हादसे के दौरान चालक घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और बिखरे हुए पनीर को हटाया। साथ ही क्रेन की सहायता से पिकअप को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि टायर पंचर होने की वजह से यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास का है। जब पनीर से लदी एक पिकअप दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह जेएमएस कॉलेज के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं उसमें लदा पनीर सड़क पर बिखर गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और पनीर को उठाया। सड़क हादसे के दौरान चालक छोटी हो गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























