👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में बुधवार की दोपहर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पिकअप में मौजूद चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पसवाड़ा स्थित एक दूध प्लांट में पिकअप गाड़ी लगी हुई थी जो कि दूध की केन लेकर जा रही थी। मामला बहादुरगढ़-आलमनगर के बीच का है जहां गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। वाहन चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। वाहन स्वामी विजयपाल ने बताया कि इस दौरान उनका लाखों का नुकसान हो गया है।


























