हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित एक ढाबे से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी मनोज कुमार पुत्र काली चरण हापुड़ के रामलीला ग्राउंड के सामने स्थित एक ढाबे पर काम करता है। मनोज का मोबाइल शनिवार को चार्जिंग पर लगा था तभी एक संदिग्ध ने फोन पर हाथ साफ कर दिया। मनोज ने जब अपना फोन ढूंढा तो पाया कि मोबाइल अपनी जगह पर नहीं है। काफ़ी तलाशने के बाद मनोज ने सीसीटीवी चैक किया तो पता चला कि कोई फोन को चोरी कर ले गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























