
पेट्रोल पंप संचालक की आत्महत्या का मामला: कान को चीरते हुए निकल गई थी गोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी पेट्रोल पंप संचालक 56 वर्षीय सुकेश ने रविवार को अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम कोर्ट में सामने आया है कि मृतक पेट्रोल पंप संचालक की कनपटी में लगी गोली कान को चीरते हुए पार हो गई थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन मृतक का रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच जारी है।
मूल रूप से गांव न्याजपुर खैय्या के रहने वाले सुकेश ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























