
पेट्रोल पंप संचालक ने रोकी नगर पालिका के वाहनों की डीजल आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिक परिषद पर पेट्रोल पंप संचालक का करीब 35 लाख रुपए बकाया है। बताया जा रहा है कि चेक पर ईओ ने तो हस्ताक्षर कर दिया लेकिन पालिका अध्यक्ष ने हस्ताक्षर नहीं किया। ऐसे में पंप स्वामी ने पालिका को दी जाने वाले डीजल की आपूर्ति रोक दी है जिससे नगर पालिका के वाहनों के संचालन में समस्या आ सकती है। नगर पालिका में चल रही खींचतान का मामला एक बार फिर से उजागर हो रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के बकाया भुगतान के लिए करीब 35 लाख रुपए का चेक बनाया गया। भुगतान के लिए चेक पर अधिशासी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर होते हैं। अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर करने के बाद पालिका का एक कर्मचारी चेक लेकर पालिकाध्यक्ष के आवास पर गया जहां चेक हस्ताक्षर नहीं किए गए। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक ने डीजल की आपूर्ति रोक दी।
हालांकि मामले में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी का कहना है कि उन्होंने चेक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और पंप स्वामी को भुगतान हो चुका है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























