हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आम लेने गया एक के व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि मामला 17 जून का है जब कैलाश ए टी एम एस कॉलेज के पास आम लेने के लिए गए थे. इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे बाइक सवारों ने मोहल्ला गंगापुरा निवासी कैलाश को टक्कर मार दी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बेटे सतीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























