
हापुड़ बुलंदशहर के हजारों आटो के परमिट निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ मंडल के कमिश्नर भानु चंद्र गास्वामी की अध्यक्षता में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) गाजियाबाद की बैठक में परमिट नवीनीकरण न कराने वाले हापुड़ व बुलंदशहर के 7500 से अधिक ऑटो के परमिट को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं जेवर हवाई अड्डे पर परिवहन सुविधा के लिए दो नए मार्गों पर परमिट स्वीकृत किए गए।
कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष के अतिरिक्त डीएम के प्रतिनिधि एडीएम गाजियाबाद विकास कश्यप, उप परिवहन आयुक्त मेरठ हरि शंकर सिंह, प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गाजियाबाद सियाराम वर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गाजियाबाद के पक्ष से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार, नोएडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोहिताश कुमार के अतिरिक्त बस ऑपरेटर्स भी उपस्थित रहे।
प्राधिकरण की बैठक में निजी बस संचालकों को 6 मार्गों पर जनसामान्य की सुविधा हेतु परमिट स्वीकृत किए गए। परमिट नवीनीकरण न कराने वाले हापुड़ व बुलंदशहर के 7500 से अधिक ऑटो के परमिटधारकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके परमिटों को निरस्त किए जाने के साथ-साथ अन्य प्रकरणों को भी निस्तारित किया गया। हालांकि ऑटो चालकों पर परमिट का नवीनीकरण नहीं कराने के गंभीर आरोप है। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में महत्वपूर्ण आदेश विशेष दिशा-निर्देश दिए है।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012*


























