
हापुड़ में लगने वाले जाम का निकले स्थायी समाधान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाम की समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान है। जाम की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए स्थाई समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि शीघ्र से शीघ्र इसका स्थाई समाधान निकाला जाए जिससे शहर में लगने वाले जाम के जझाम से उन्हें निजात मिले।
हापुड़ का तहसील चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को भी वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबा जाम लग गया था जिसके पश्चात गुरुवार को एक बार फिर हापुड़ के तहसील चौराहा पर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटे का समय लग गया। लोगों की मांग है कि हापुड़ में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में जाम के दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। हाल बेहाल हो जाता है। इसका स्थायी समाधान निकाला जाए।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























