
फ्रेट कॉरिडोर निर्माण को अधिग्रहित भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए पक्के मकान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फूलगढ़ी मोहल्ले में नई पानी की टंकी के पास फ्रेट कॉरिडोर निर्माण को अधिग्रहित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से मकान का निर्माण भी कर लिया। गुरुवार को डीएफसीसीआईएल की अंबाला यूनिट ने निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आरपीआफ हापुड़ के थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि माल गाड़ियों के संचालित कराने के लिए फ्रेट कॉरिडोर निर्माण कराने के लिए फूलगढ़ी मोहल्ले में मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन के पास जमीन अधिग्रहित की गई थी जिसका डीएफसीसीआईएल अंबाला यूनिट द्वारा निरीक्षण किया गया तो निरीक्षण में पाया कि फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमि की स्पष्ट मार्किंग ना होने के कारण स्थानीय किसान व लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने कालोनी विकसित करते हुए वहां पर मकान का भी निर्माण कर लिया है। निरीक्षण के दौरान डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि सिविल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द अधिग्रहित भूमि की मार्किंग कर बाउंड्री का निर्माण कराया जाए। भविष्य में कोई परेशानी ना हो ऐसे में कब्जा करने वाले लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























