कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करना ही डा. अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि: जिलाधिकारी
हापुड़ (सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बुधवार को बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 67वां परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि यह दिवस हम सबकों उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धातों एवं मूल्यों पर चलने के लिये पुनर्सकल्पित होने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध लडाई, सामाजिक न्याय की प्रतिस्थापना, सशक्तीकरण के साधनों के रूप में शिक्षा पर विशेष जोर एवं समावेशी व समतावादी समाज की स्थापना के संदर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। अमृतकाल के इस दौर में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पूरी क्षमता हासिल कर विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर हो इसके लिए हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिपादित सिद्धातों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक तथा समयबद्ध ढंग से निर्वहन करें जिससे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार किया जा सके
इस पुष्पांजलि सभा के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































