हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक आई हाई वोल्टेज के कारण लोगों के घरों के उपकरण फूंक गए। इस दौरान लोगों ने मेन लाइट बंद करने में ही भलाई समझी। वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की तड़के करीब चार बजे जब हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, आर्य नगर समेत आसपास के क्षेत्र के लोग उठे तो देखा कि हाई वोल्टेज आई हुई थी जिसके चलते उन्होंने मेन लाइट को बंद कर दिया। इस दौरान कुछ घरों के तो कारण भी फूंक गए। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में गंभीरता दिखाते हुए समस्या का समाधान करें।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























