गांव भदस्याना में आयोजित जन चौपाल में निपटाई गई लोगों की समस्याएं










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त जनपदों में दिनांक 06-12 फरवरी, 2026 के मध्य सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर के आयोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हापुड़ के विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर में लोक शिकायतों के निराकरण हेतु पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत भदस्याना के ग्रामीणों के साथ जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम भदस्याना में पेन्शन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड इत्यादि सम्बन्धी समस्या के निस्तारण हेतु ग्राम पंचायत द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। फैमिली आई०डी० बनवाने हेतु ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक तथा ग्राम सचिव द्वारा बनाने का कार्य प्रगति पर है। विकास खण्ड के प्रत्येक गाँव में जीरो पावर्टी का कार्य चल रहा है जिसमे पंचायत सहायक, बी०सी० सखी तथा समूह सखी द्वारा ग्राम पंचायतों में कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों को आरटीई एवं अटल आवासीय विद्यालयों में श्रमिक के बच्चों के एडमिशन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही प्रधानमंत्री सोलर मुफ़्त बिजली योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी देते हुए सोलर पैनल लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगढ़ के विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया और अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।







  • Related Posts

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज के लालच में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हापुड पुलिस द्वारा…

    Read more

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सारस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में विश्व कैंसर दिवस के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

    गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

    दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

    दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

    गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

    गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

    महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत

    महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत
    error: Content is protected !!