हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को प्रत्येक थाना पर सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया। थाना दिवस पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र पर फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा व धौलाना पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फरियादियों की फरियाद सुनी और थाना प्रभारियों को नागरिकों की शिकायतों के अविलम्ब निस्तारित करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी फरियादियों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें।
थाना हापुड़ देहात पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने नागरिकों की शिकायतों को सुना और नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य स्थानों पर पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने फरियादें सुनी। सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस पर लोगों को अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचना और पुलिस अफसरों के समक्ष बेझिझक अपनी समस्या रखने से यह प्रतीत होता है कि नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास जागा है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























