हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : विकास नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ सोमवार को आदर्शनगर कालोनी दस्तोई रोड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाएं व पुरुष अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। महिलाओं व पुरुषों ने जिला प्रशासन, नगर पालिका हापुड़ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा और चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
आदर्श नगर कालोनी दस्तोई रोड की गली नम्बर 4 व 5 के नागरिकों का कहना है कि उनके इलाके में गत एक दशक से कोई विकास कार्य नहीं हुए है। खड़ंजा तक नहीं है। गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इलके में मक्खी, मच्छरों की भरमार है जिससे बुखार के रोगी बढ़ रहे है और वे नारकीय जीवन जी रहे है। सोमवार को धरने, प्रदर्शन में रामभूल सिंह, सोनम, सीमा, कृष्णा देवी, प्रेमपाल, छिद्दा सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।
BUMPER DIWALI OFFER SALE: वूलन कपड़ों पर पाएं 50% तक की भारी छूट, 9927143205

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

































