हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर-7 में अव्यवस्थाओं का इस कदर बोलबाला है कि नालियों का पानी सड़क तक आ गया जिसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों को बेहद समस्या हो रही है। वहीं क्षेत्र में मौजूद लोगों पर बीमारियों का खतरा हर समय मंडरा रहा है लेकिन जिम्मेदार है कि वह चैन की नींद सो रहे हैं जिन्होंने अभी तक सुध नहीं ली है। यह हालात आज के नहीं बल्कि पिछले कई दिनों से बने हुए हैं। राहगीरों, स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ छावनी में गढ़ रोड पर स्थित सर्विस रोड पर पाल डेयरी के सामने कौशल प्रशिक्षण केंद्र मौजूद है जिसके बाहर यह स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आसपास के व्यापारियों में भी इस स्थिति को देखकर नाराजगी है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।




























