हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास को रेलवे विभाग बंद कर रहा है जिससे किसी तरह का हादसा ना हो। आरपीएफ की निगरानी में यह कार्य किया जा रहा है। अंडरपास के बंद होने से राहगीरों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। हालांकि इससे ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित ब्रह्मा देवी स्कूल के पीछे की ओर प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर रेलवे अंडरपास है जहां से कई वाहनों का आवागमन लगा रहता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कोई रास्ता नहीं है बल्कि यह जमीन रेलवे की है। कुछ दिन पहले एक स्कूल बस अंडर पास से गुजर रही थी कि किसी राहगीर ने फोटो खींचकर प्रधानमंत्री को ट्वीट कर दिया जिसके पश्चात रेलवे विभाग हरकत में आया और अंडरपास को बंद करने का कदम उठाया।
यहां से ट्रेनों का आवागमन जारी रहेगा। किसी तरह का हादसा ना हो इसके चलते इस अंडरपास को आम नागरिकों के लिए बंद किया जा रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि अब उन्हें पांच से छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
बताते चलें कि यहां से श्याम नगर, सबली, गोएना, अच्छेजा, बदनोली मोदीनगर रोड, रघुनाथपुर, मेरठ रोड आदि क्षेत्रों के लोगों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। सैकड़ों की संख्या में वाहन सवार यहां से गुजरते हैं। अंडरपास के बंद होने से लोगों को अब लंबा सफर तय करना पड़ेगा। वहीं जेसीबी मशीन की मदद से आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव की कड़ी निगरानी के बीच इस रास्ते को बंद किया जा रहा है।
रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…
Read more






















