👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तत्वावधान में 11 सितम्बर से कुरुक्षेत्र में आयोजित महासम्मेलन में हापुड़ से अनेक ब्राह्मण निजी वाहनों से जाएंगे। यह जानकारी संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुरली पंडित ने आज यहां दी। उन्होंने आरक्षण आर्थिक आधार पर दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रेमप्रकाश मिश्रा, रामलखन अवस्थी, ऊषा आदि उपस्थित थे।


























