
👁 0 views Views
ट्रांसफार्मर फूंकने से लोग हुए परेशान, बिजली विभाग ने किया दुरुस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना का ट्रांसफार्मर बुधवार को अचानक फूंक गया जिसकी वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इस दौरान क्षेत्रवासी एकत्र हुए और बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। बिजली विभाग की टीम ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत की और एक से डेढ़ घंटे बाद ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया पूरी हुई जिसके बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































