
हापुड़ में जाम से लोग हुए बेहाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर अतिक्रमण के कारण मंगलवार की दोपहर भारी जाम लग गया और लोग तौबा कर उठे।
हापुड़ के अतरपुरा चौपला से दिल्ली-गढ़ गोल मार्किट तथा रेलवे रोड की ओर सड़के जाती है जिन पर हर वक्त लोगों का आना-जाना लगा रहता है। चौपला पर ठेले-खोमचे वालों तथा पटरी वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है और दीपावली पर्व निकट होने के कारण फुटपाथ पर अनेक दुकानें लगेंगी। दुकानों के आगे फुटपाथ पर पटरी लगाने वालों ने अभी से जगह बुक करा ली है। शहर में बढ़ती हुई मयूरी की संख्या भी यातायात में अवरोध बनी है और नौसीखिए व वृद्ध सड़कों पर मयूरी दौड़ा रहे है, जो हादसे का कारण बन सकती है।
नागरिकों ने दीपावली पर्व पर हापुड़ के चौराहों पर विशेष पुलिस बल तैनात करने की मांग की है,ताकि यातायात सुगम बना रहे है।
इस दौरान यातायातकर्मी मोनू सिंह ने जाम खुलवाया।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464

























