
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की रेलवे रोड पर शुगर मिल जिम वाली गली में एक मकान में सोमवार को काला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया जिसका सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
सिंभावली की रेलवे रोड पर एक मकान में अचानक 5 से 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुस आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात ब्लैक कोबरा को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































