
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब धौलाना क्षेत्र में निधावली गांव के पास नहर के समीप एक लाश देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























