
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की निधावली नहर में शुक्रवार को एक 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद अजगर पानी में चला गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार का है जब क्षेत्रवासी निधावली नहर के किनारे खड़े थे। तभी उन्होंने 12 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर देखा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने अजगर की वीडियो बनाकर मोबाइल में कैद कर ली। इसके पश्चात अजगर पानी में चला गया।
डॉ. खरे नर्सिंग होम में बैठ रहे हैं नामी चिकित्सक: 9193376377

































