👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली रोड पर सड़क के बीचों-बीच पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगभग तीन-चार दिन पहले सड़क पर पानी जमा हो गया जिससे आने जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि बुलंदशहर रोड पर स्थित अकड़ौली गांव के मुख्य मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही रहती है. ऐसे में यहां पानी भरा होने से वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं और यह जलभराव लोगों के जी का जंजाल बनता जा रहा है. लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग उनकी समस्या का निस्तारण करें.





























