हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर आवारा पशुओं का आतंक बरकरार है। शांत स्वभाव के दिखने वाले ये पशु कभी भी हमलावर हो जाते हैं। आने-जाने वाले लोगों को यह पशु टक्कर मार देते हैं जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं। हालांकि इनसे बचकर निकलने में ही फायदा है लेकिन यह पशु अचानक दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। भारी संख्या में घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर पालिका को ध्यान देने की जरुरत है। यह तस्वीर सिर्फ रेलवे रोड पर ही नहीं बल्कि शहर के कई इलाकों में नजर आती है।
लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

























