हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): घरों तक रसोई गैस की आपूर्ति करने के लिए जगह-जगह गैस पाइपलाइन डाली जा रही है। आईजीएल कंपनी द्वारा घरों की रसोई तक एलपीजी गैस पहुंचाने के लिए मोहल्ला भगवानपुरी, शक्ति नगर, इंद्रलोक कॉलोनी, कवि नगर आदि मोहल्लों में गैस पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। कई मोहल्लों में यह कार्य पूरा भी हो चुका है जबकि कुछ मोहल्ले में कार्य अभी भी होना शेष है। पाइपलाइन डालने वाले कर्मचारी सड़क को खोद कर ऐसे ही छोड़ दे रहे हैं जिसे निकलने वाले लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्ला कवि नगर में टूटी सड़क से लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले वासियों में आक्रोश है। खुदाई के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे गिरकर जख्मी हो रहे हैं। निकलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


























