👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरु हो गया है। ऐसे में गर्मी के दिनों में खराब पड़े हैंडपंप किस तरह लोगों की प्यास बुझाएंगे? हापुड़ के मौहल्ला चाहकमाल पुराना बाजार में एक हैंडपंप ऐसा है जिसकी चेन टूटी हुई है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 36 के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जाए। बता दें कि मौहल्ला चाहकमाल के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हैंडपंप की चेन टूटी हुई है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ रहा है जो यहां वहां से पानी भरने को मजबूर हैं।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099





























