हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा से एक नाला गुजरता है जिसकी समय पर सफाई न होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग द्वारा सफाई करने का जिम्मा ठेकेदारों को दिया गया जिन्होंने सफाई शुरू तो की लेकिन पूरा नाला साफ ही नहीं किया जिसकी वजह से नाला अभी तक साफ नहीं हुआ है और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
आपको बता दें कि गांव अटूटा से यह नाला गुजरता है जो इन दिनों बेहद ही गंदी हालत में है। बदबू के कारण स्थानीय लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों की मांग है कि सिंचाई विभाग इस ओर ध्यान दें और गंदे नाले की समय पर सफाई कराए जिससे यहां पनप रही बीमारियों को खत्म किया जा सके।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683




























