हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर के गांव सलारपुर वाली सड़क से गांव चित्तौड़ा के लिए जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल अवस्था में है। डेढ़ किलोमीटर का यह हिस्सा टूटा हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें। टूटी हुई सड़क को दुरुस्त कराएं। इसकी वजह से राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
यहां से सैकड़ों लोगों का दिन पर दिन गुजारना होता है लेकिन जर्जर हालत में होने की वजह से वाहन सवार, भैंसा बग्गी ले जा रहे ग्रामीणों आदि को काफी परेशानी होती है। यह स्थिति आज की नहीं बल्कि पिछले कई दिनों से बनी हुई है जिसकी वजह से लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























