👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बछलौता रोड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से और जगह-जगह गड्ढे होने से लोग बेहद परेशान हैं। यह नजारा बाबूगढ़ छावनी की बागड़पुर रोड पर मेन चौराहे का है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं लेकिन इस जर्जर मार्ग से निकलना आसान काम नहीं है। इसके लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए।
सभी क्षेत्रवासियों को राजेश वर्मा की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























