👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव अठसैनी में मुख्य मार्ग पर खराब वाटर कूलर लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है. वाटर कूलर से आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में एक तरफ तापमान 41 डिग्री को पार कर चुका है. चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए वॉटर कूलर लगाए गए थे लेकिन खराब वाटर कूलर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस वॉटर कूलर को ठीक किया जाए. बताते चलें कि यह वॉटर कूलर दिन में सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाता था. आसपास के कई लोग इस पर निर्भर हैं लेकिन बदहाली पर आंसू बहा रहा यह वॉटर कूलर खराब होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है.
































