👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात नियमों की अनदेखी हर जगह देखी जा रही है. कुछ ऐसा ही तस्वीर हापुड़ की नवीन मंडी स्थल के बाहर नजर आई जहां छोटे हाथी के पीछे अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हुए कुछ लोग नजर आए. यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. छोटे हाथी के पीछे लटककर यात्रा कर रहे किसी भी सवारी का हाथ छूट गया तो वह पीछे आ रहे वाहन की चपेट में आ सकता है. ऐसे में नवीन मंडी पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य विभाग की अनदेखी उजागर हो रही है.
बता दें कि मिनी टैंपू में सब्जियाँ भरी हुई हैं जिसमें जगह ना होने की वजह से यह लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं.


























