
शांति कमेटी की बैठक में लोगों ने ली साम्प्रदायिक सौहार्द की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी पर्व महाशिवरात्रि व रमजान माह को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने थाना परिसरों में धर्मगुरूओं एवं गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए त्योहारों को आपसी सद्भाव, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।बैठक में उपस्थित लोगो ने विश्वास दिलाया कि हापुड ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है और उसे कायम रखेगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























