आप पार्टी के शिविर में आकर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की










हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 का चुनाव फतह करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में यू.पी. जोड़ो सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा। यू.पी. जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित ए.के.पी. इंटर कालेज के पास आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने एक शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया और अनेक लोगों ने शिविर में आकर आप की सदस्यता ग्रहण की।

आम पार्टी हापुड़ विधान सभा क्षेत्र प्रभारी जोगेंद्र दास ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान हर गली-मौहल्ले में चलाया जा रहा है। आप पार्टी विधान सभा-2022 चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनेगी और आप वे सभी सुविधाएं प्रदेश के लोगों को मुहैया कराएगी, जो दिल्ली में मिल रही है। आप के प्रवक्ता ऋषिपाल सैनी एडवोकेट ने दावा किया कि आप के प्रति लोगों में उत्साह उमड़ रहा है और वे स्वेच्छा से सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी मनोज गुप्ता,  बी. डी.सी .पं० राहुल शर्मा,  आजाद , वीरेन्द्र , टीकाराम उपाध्याय , बाबूराम, आकाश त्यागी, साजिदखान, मुस्लिमकुरेशी, पं मनोज भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!