👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बंदरों का जबरदस्त आतंक सामने आ रहा है। दिन हो या रात, सुबह हो या शाम यह बंदर कभी भी आ धमकते हैं और जबरदस्त उत्पाद मचाते हैं। हालात यह हैं कि लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर की जहां पर सुबह 5:00 बजे कई बंदर दिखाई दिए जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। बंदरों के झुंड को देखकर सभी दूर खड़े हो गए। यह तस्वीर सिर्फ श्रीनगर की ही नहीं बल्कि हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों की है… जहां बंदरों के उत्पात से हर कोई परेशान है। ऐसे में लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।






























