
संत रविदास को लोगों ने याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला चटाई में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक हरेंद्र तेवतिया ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक हरेंद्र तेवतिया व अन्य लोगों ने संत रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की जयंती पर सभी को सामाजिक समरता की शपथ लेकर उनके करुणा भाव को अपनाना चाहिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























