👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दो दिनों में दो बार भूकंप आने से हापुड़वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार की रात करीब 8:00 बजे भूकंप आने से लोगों में दहशत मच गई और सभी घरों के बाहर आ गए। लोगों ने घर के पंखे हिलते हुए देखे तो उन्हें समझते देर न लगी कि यह भूकंप के झटके हैं। बताते चलें कि इससे दो दिन पहले भी रात 2:00 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। दो दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041




























