हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन दिल्ली के तालकटोरा में सोमवार को आयोजित हुआ जिसमें हापुड़ से भी बड़ी संख्या में वैश्य समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. महासम्मेलन में दाऊजी के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी हुआ. इस अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा में बड़ी संख्या में वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे. वैश्य समाज के वर्चस्व की वकालत करते हुए आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बालकानंद गिरी जी ने कहा सभी क्षेत्रों में विभिन्न समाज के लोग हैं लेकिन अध्यात्म के क्षेत्र में वैश्य समाज के लोग नहीं हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि आध्यात्मिक क्षेत्र में वह वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं.
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार संघी, अभिनेत्री जयाप्रदा, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहे. हापुड़ से भी पदाधिकारी संजय नेता व्यापारी, उदय कंसल, मनोज कंसल, मधुर कंसल, अनिल गोयल, अनुज बंसल समेत विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे.

































