हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला शक्तिनगर के लोग शनिवार को हापुड़ की नगरपालिका परिषद पहुंचे और नाला, खड़ंजा, सीवर लाइन न बनने से नाराज क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने भी नाराजगी जाहिर की और वह भी प्रदर्शन में शामिल हुई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि मोहल्ले में गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। नाली, खड़ंजा, सीवर लाइन का निर्माण न होने की वजह से वह संक्रामक बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं। पिछले लगभग आठ वर्षों से वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिलता।
अपनी समस्या को लेकर क्षेत्रवासी नगर पालिका परिषद पहुंचे और ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने बताया कि हनुमान मंदिर के सामने रेलवे फाटक के पास स्थिति काफी ज्यादा खराब हालत में है। यहां सड़क पर अपनी इस कदर भरा रहता है कि लोगों को आने जाने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। इस दौरान राजेंद्री, विनीता, डीपी सिंह, गंगा, ब्रह्म सिंह आदि ने जमकर प्रदर्शन किया।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093





























