कोटला सादात के लोग कूड़े और धुएं से हैं परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं जहां सड़क किनारे बिखरा कूड़ा और खत्तों में पड़े कूड़े में लगी आग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है जिससे आसपास क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कोटला सादात में नई टंकी के पास खत्तों में पड़े कूड़े के ढ़ेर में आग लगना आम बात हो गई है जिसकी वजह से लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। वहीं सड़क के आसपास भी स्थिति काफी ज्यादा खराब है जहां कूड़े पड़े कूड़े के ढ़ेर ने लोगों को बीमारियों के बीच रहने को मजबूर कर दिया है। कूड़े के ढ़ेर के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में संज्ञान ले और तुरंत कार्रवाई करें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























