हापुड़ की पॉश कॉलोनी में रहने वालों ने लगाया डेढ़ करोड़ का चूना, पुलिस ने दी दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कंपनी से धोखाधड़ी कर मकान को गिरवी रखकर फर्जी कागजात तैयार कर 1.50 करोड़ से अधिक का लोन लेने वाले आरोपियों के घर दबिश दी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामला हापुड़ की पॉश कॉलोनी आलोक कॉलोनी से जुड़ा है।
यह है मामला:
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कंपनी से धोखाधड़ी कर मकान को गिरवी रखकर आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपए का लोन ले लिया जबकि हापुड़ के आलोक कॉलोनी स्थित मकान पर पहले से ही एक्सिस बैंक का लोन चल रहा है। संपत्ति से जुड़े कागजात एक्सिस बैंक में गिरवी है जबकि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर एक फर्जी ईमेल आईडी से चेन्नई की कंपनी को कागज़ात भिजवा दिए। पैसे भेजने के बाद कंपनी ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि असली कागजात एक्सिस बैंक में ही मॉर्गेज हैं।
इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज:
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने फूलरटोन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि पुनीत जोगिया की तहरीर पर हापुड़ के मोहल्ला आलोक कॉलोनी निवासी प्रफुल्ल कुमार पुत्र अनिल कुमार, सुरभि अग्रवाल पत्नी प्रफुल्ल कुमार, अनिल कुमार पुत्र वेद प्रकाश, मृदुल रानी पत्नी अनिल कुमार, मेसर्स मेटेलोन मार्केटिंग तथा चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 420, 467, 468 टाटा 471 में मुकदमा दर्ज किया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483

































