हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक केंद्रीय मंत्री द्वारा अंडे को शाकाहारी बताने पर लोगों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है और लोगों ने केंद्रीय मंत्री से खेद व्यक्त करने की मांग की है। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के कार्यकारिणी सदस्य आनंद प्रकाश आर्य,आर्य समाज हापुड़ के मंत्री अनुपम आर्य,मंत्राणी पुष्पा आर्य,बीना आर्या, चमन सिंह शिशौदिया, डॉ राधारमन आर्य,सुंदर लाल आर्य,पिलखुवा आर्य समाज से विजय कुमार आर्य,रविन्द्र उत्साही,सुंदर कुमार आर्य,विजयपाल सिंह आर्य,धर्मेंद्र शास्त्री आदि ने सोमवार को डिप्टी कलक्टर पंकज कुमार सक्सेना को प्रधनमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि मंत्री द्वारा अंडे को शाकाहारी बताने पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।मंत्री को खेद व्यक्त कर अपने कथन को वापिस लेना चाहिए।बता दें कि आठ अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने अंडे को शाकाहारी बता कर अपनी-अपनी खुराक में शामिल करने को कहा था।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























