
कब्रिस्तान में पानी भरने पर लोगों ने जताई नाराज़गी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सरावा में स्थित कब्रिस्तान में नाले का पानी भरने से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से कब्रिस्तान में पानी भरता जा रहा है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। नाले का गंदा पानी आने से ग्रामीणों में काफी ज्यादा गुस्सा है। उन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से गांव सरावा स्थित कब्रिस्तान में पानी भरता जा रहा है। पानी भरने की वजह से लोगों ने नाराजगी जाहिर कर अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है। जल भराव की वजह से लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। वह बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR
































