लोहड़ी उत्सव में जमकर नाचे लोग
हापुड सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी सभा समिति (रजि) हापुड़ के तत्वावधान में शनिवार की रात राघव रीजेंसी हापुड़ पर लोहड़ी उत्सव परम्परागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया गया।उत्सव में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया। सभा के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।उत्सव का शुभारंभ हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती, हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं पंजाबी सभा समिति के बुजुर्ग सदस्यों द्वारा लोहड़ी जलाकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलकान्त डंग, विशिष्ट अतिथि सुभाष सहगल, ऋषि लाल चावला, गुलशन साहनी, गिरीश साहनी, सुरेश चावला, सुरजीत सिंह आहूजा, रोशन खरबंदा तथा अन्य को शॉल औढ़ा कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेरठ से आए मनोज बाठला प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह आहुजा, संयुक्त पंजाबी संघ के अध्यक्ष मेरठ पवन सोंधी महामंत्री मेरठ, राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी पंजाबी समाज को भी शॉल ओढ़ाकार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दिल्ली की भाँगड़ा पार्टी की धुनों पर पंजाबी समाज के लोगों ने जमकर डांस किया। इस अवसर पर सरबपाल सिंह, डॉ रमेश अरोड़ा सुनील बत्रा संजय सोढ़ी, कनिक केहर, विशाल ढींगरा दिनेश पाहवा, मदन भसीन, तरुण बाटला, सोनू चुग, जतिन साहनी, संदीप सिंह अनेजा, विशाल मल्होत्रा, सनी टुटेजा, हितेश नारंग, भारत खरबंदा, विजय शर्मा व मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























