हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव चमरी में सरकारी राशन की दुकान पर शनिवार को लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि धूप में काफी देर खड़ा होने के बावजूद भी उन्हें राशन नहीं मिला। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर को लेकर उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सर्वर को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई।
हापुड़ के चमरी में राशन की दुकान पर लोगों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब सर्वर अचानक से ठप हो गया। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में सर्वर चालू होने का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद राशन डीलरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी हुई।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132






























