हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को हापुड़ ब्लाक के गांव महमूदपुर में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण किया। इससे पूर्व जनपद हापुड़ की सीमा बृजघाट पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा व अन्य पदाधिकारियों ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया। प्रदेश मंत्री गांव सिखेड़ा में नीम नदी पर गए और भ्रमण कर नीम नदी के चौड़ीकरण व उसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
प्रदेश जल शक्ति मंत्री स्वंतत्रदेव सिंह हापुड़ ब्लाक के गांव महमूदपुर पहुंचे, जहां जिलाधिकारी मेधा रुपम, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अगवानी की। उन्होंने ग्राम सचिवालय का निरीक्षइण किया। प्रदेश मंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करत हुए कहा कि जल ही जीवन है। ग्रामीण जल संचयन करने के लिए आगे आएं और पानी की बर्बादी रोंके।























